लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव परिणाम आने से पहले लालू यादव जेल से आएंगे बाहर? आज चारा घोटाला मामले में होगी सुनवाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 6, 2020 09:16 IST

लालू प्रसाद यादव को देवघर और चाईबासा केस में जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर आज रांची हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है।लालू प्रसाद यादव ने 6 नवंबर को ही इस मामले पर सुनवाई करने के लिए आग्रह किया था।लालू प्रसाद यादव ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं, दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है।

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 10 नवंबर को आने वाला है। इससे पहले आज (शुक्रवार) चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। 

एनडीटीवी की मानें तो इस मामले में जमानत मिलते ही बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादवजेल से बाहर आ जाएंगे। यदि ऐसा होता है तो संभव है कि लालू प्रसाद यादव बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले ही जेल से बाहर आ जाएंगे।

लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने इस मामले में ये बड़ी जानकारी दी है

लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि इस मामले में अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई निर्धारित की है। उनका मामला उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ के सामने सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि यादव की ओर से दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आधी सजा काटने के आधार पर जमानत प्रदान किए जाने की गुहार लगाई गयी है।

इस मामले में 7 साल की सजा में से अब तक लालू प्रसाद यादव की आधी अवधि जेल में गुजर गई

दुमका कोषागार केस में 9 नवंबर को सुनवाई होने वाली थी, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने 6 नवंबर को ही इस मामले पर सुनवाई करने के लिए आग्रह किया था। आवेदन में वकील ने कहा था कि 6 नवंबर को लालू से संबंधित एक मामले की सुनवाई है। इसी दिन जमानत याचिका पर भी सुनवाई की जाए। इस आग्रह को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

दरअसल, दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को 7 साल की सजा हुई थी और सजा की अब तक आधी अवधि गुजर चुकी है। उसी को आधार बनाते हुए लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता द्वारा जमानत अर्जी दाखिल की गई है जिस मामले पर सुनवाई की तारीख निर्धारित है। लालू यादव को जमानत दिलाने के लिए लालू यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने पूरी तैयारी कर ली है।

सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को चाईबासा कोषागार केस में जमानत मिल गई है

यहां बता दें कि 9 अक्टूबर को चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को चाईबासा कोषागार केस में जमानत मिल गई है। लालू प्रसाद यादव के वकील ने कहा था कि 2 लाख रुपए लालू प्रसाद यादव को जमा करना है। 30 माह लालू प्रसाद यादव जेल में रह चुके हैं। 

दुमका केस में सुनवाई के बाद ही लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर निकल सकते हैं। पहले 9 नवंबर को इसकी सुनवाई होने वाली थी। लेकिन अब 6 नवंबर को ही सुनवाई होगी। 9 नवंबर को दुमका केस में लालू प्रसाद आधी सजा पूरी हो जाएगी। जिसके बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवजेलरांचीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र