लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला से जुड़े एक अन्य मामले में लालू प्रसाद यादव सीबीआई की विशेष अदालत में पेश

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 29, 2018 13:45 IST

चारा घोटाला से जुड़े एक अन्य मामले में लालू कोर्ट में पेश हुए। यह मामला करीब 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है।

Open in App

'चारा घोटाला' मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज (सोमवार, 29 जनवरी) सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। इस दौरान लालू के साथ उनके बेटे तेजप्रताप मौजूत रहे। बीते कई दिनों से जेल में बंद लालू के साथ जगदीश शर्मा, डा. आरके राणा, बेक जुलियस, फुलचंद सिंह सहित अन्य आरोपी डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े एक मामले में जज न्यायाधीश प्रदीप कुमार के सामने पेश हुए। यह मामला करीब 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है।

वहीं चाईबासा (अब झारखंड का हिस्सा) कोषागार से अवैध निकासी के मामले में तत्कालीन जिला पशुपालन पदाधिकारी बीएन शर्मा ने सोमवार को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद बीएन शर्मा को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि कोर्ट में हाजिर न होने के चलते अदालत ने शर्मा के खिलाफ वारंट जारी किया था। 

गौरतलब है कि 'चारा घोटाला' के एक मामले में लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने सजा की अवधि पर बहस पूरी होने के बाद उन्हें सजा सुनाते हुए पांच लाख रुपये जुर्माना भी लगा गया था। अदालत ने बीती 23 दिसंबर को इस संबंध में लालू प्रसाद और 15 अन्य लोगों को दोषी करार दिया था।

टॅग्स :चारा घोटालालालू प्रसाद यादवसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह