लाइव न्यूज़ :

'गांव लौटे प्रवासी मजदूरों के रोजगार के लिए मोदी सरकार लाई स्कीम', यहां पढ़ें निर्मला सीतारमण PC की हर अपडेट

By स्वाति सिंह | Updated: June 18, 2020 16:36 IST

वित्त मंत्री ने कहा, 'इस योजना की समय सीमा 125 दिनों की है, इसके जरिए 25,000 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा। इस अभियान में बिहार के 32, उत्तर प्रदेश के 31, मध्य प्रदेश के 24, राजस्थान के 22 , ओडिशा के 4, झारखंड के 3 जिलों के प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही हैं। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन के मकसद से सरकार एक बड़ी योजना की शुरुआत करने जा रही है।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही हैं। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन के मकसद से सरकार एक बड़ी योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना का नाम गरीब कल्याण रोजगार है। योजना की लॉन्चिंग 20 जून को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' को लॉन्च करेंगे। इसकी शुरूआत बिहार के खगड़िया जिले से होगी। साथ ही उन्होंने कहा, '116 जिलों में बड़ी संख्या में मजदूरों की वापसी हुई है, ये जिले 6 राज्यों में हैं। इन लोगों कै कौशल की सरकार ने मैपिंग की है।blockquote class="twitter-tweet">

#WATCH live from Delhi: FM Nirmala Sitharaman addresses media ahead of launch of 'Garib Kalyan Rojgar Abhiyaan' by PM Modi on 20th June. https://t.co/2928QUhqhT

— ANI (@ANI) June 18, 2020

उन्होंने कहा, 'इस अभियान के तहत सरकार के 25 स्कीम्स में 50,000 करोड़ रुपये के काम कराए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को काम दिया जाएगा। यही नहीं, श्रमिकों को उनके स्किल के अनुसार काम दिया जाएगा। जिससे कि उनकी रोजी-रोटी की व्यवस्था होगी।

समय सीमा बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा, 'इस योजना की समय सीमा 125 दिनों की है, इसके जरिए 25,000 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा। इस अभियान में बिहार के 32, उत्तर प्रदेश के 31, मध्य प्रदेश के 24, राजस्थान के 22 , ओडिशा के 4, झारखंड के 3 जिलों के प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा। इन जिलों में लगभग 67 लाख प्रवासी मजदूर हैं।'

टॅग्स :निर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज