लाइव न्यूज़ :

Flying Kiss Controversy: "राहुल गांधी 50 साल की महिला को क्यों देंगे?", कांग्रेस की महिला एमएलए ने बोलकर पैदा किया नया विवाद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 11, 2023 10:27 IST

बिहार से कांग्रेस की महिला विधायक नीतू सिंह ने फ्लाइंग किस विवाद में यह कहते हुए नये तरीके का विवाद जोड़ दिया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भला 50 साल की महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे?

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी पर लगे 'फ्लाइंग किस' विवाद में खड़ा हुआ एक नया बखेड़ाकांग्रेस की महिला विधायक ने कहा कि राहुल गांधी 50 साल की महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे?महिला विधायक नीतू सिंह ने कहा क्या उनके (राहुल गांधी) पास युवा लड़कियों की कोई कमी है

नई दिल्ली/पटना: लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव चर्चा में हिस्सा लेने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगे 'फ्लाइंग किस' विवाद में एक नया बखेड़ा उस वक्त खड़ा हो गया जब बिहार के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर बेहद आपत्तिजनक तंज कस दिया।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडेके अनुसार कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने फ्लाइंग किस विवाद में यह कहते हुए नये तरीके का विवाद जोड़ दिया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भला 50 साल की महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे? इतना ही नहीं विधायक नीतू सिंह ने बेहद आपत्तिजनक तरीके से अपने बयान में आगे यह भी कहा, "क्या उनके (राहुल गांधी) पास युवा लड़कियों की कोई कमी है।"

इसके साथ ही नीतू सिंह केंद्र की सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा पर आरोप लगाया कि वो फ्लाइंग किस  को इस कारण से हवा दे रही है ताकि विपक्ष के सबसे सशक्त नेता राहुल गांधी की छवि जनता के बीच में खराब हो जाए।

कांग्रेस विधायक ने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। अगर उन्हें फ्लाइंग किस देना होता तो वे किसी लड़की को देते। राहुल जी भला स्मृति ईरानी जैसी 50 साल की बूढ़ी महिला को क्यों देंगे। राहुल गांधी पर लगे ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं।”

कांग्रेस महिला विधायक द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी बेहद आक्रामक है और उसने आरोपों के कटघरे में कांग्रेस पार्टी को खिंच लिया है। इस संबंध में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस की महिला विधायक नीतू सिंह की जमकर आलोचना की और स्मृति ईरानी के खिलाफ उनकी टिप्पणी को बेहद 'शर्मनाक' बताया है। 

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ पार्टी के एक अन्य नेता और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस 'महिला विरोधी पार्टी' है और वह अपने नेता राहुल गांधी के बचाव में किसी भी हद तक जा सकती है। जिसका उदाहरण कांग्रेस की महिला विधायक नीतू सिंह ने अपने बयान से दे दिया है।

टॅग्स :राहुल गांधीस्मृति ईरानीCongress MLAकांग्रेसलोकसभा संसद बिलपटनाGaurav BhatiaPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र