लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मांड्या के रोड शो में पीएम मोदी पर हुई फूलों की बारिश, खुद प्रधानमंत्री ने भी लोगों पर फेंका है फूल, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: March 12, 2023 17:20 IST

बताया जा रहा है कि कर्नाटक के जिस मांड्या इलाके में पीएम मोदी ने आज रोड शो किया है, यहां उनकी उपस्थिति राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि मई में यहां विधानसभा के चुनाव होने वाले है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मांड्या में पीएम मोदी ने आज एक रोड शो किया है। इस रोड शो के दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन पर फूल बरसाएं है। बता दे कि पीएम मोदी आज कर्नाटक के मैसूर में 16 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

बेंगलुरु: पीएम मोदी आज कर्नाटक के मैसूर में 16 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले है, इस दौरान इस उद्घाटन और शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री ने रोड शो किया है। यह रोड शो मांड्या में आयोजित किया गया है जो करीब दो किलोमीटर का था। 

ऐसे में पीएम मोदी के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीयों द्वारा प्रधानमंत्री पर फूल बरसाए गए है और इलाके में उनका स्वागत किया गया है। इस रोड शो का न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पीएम मोदी पर फूल बरसाते हुए देखे गए है। 

पीएम मोदी ने भी फेंके फूल

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि पीएम मोदी का काफिला चल रहा है और एक साइड खड़े भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय पीएम मोदी पर फूल बरसा रहे है। प्रधानमंत्री का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वहां मौजूद लोगों द्वारा फूलों से स्वागत किया जा रहा है। 

ऐसे में खुद पीएम मोदी भी अपने काफिले की गाड़ी के गेट पर खड़े है और लोगों का धन्यवाद करते हुए दिखाई दे रहे है। प्रधानमंत्री को भी उन पर बरसाए गए फूलों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों पर फेंकते हुए देखा गया है। 

पीएम मोदी का यह है आज का कार्यक्रम

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री देश को बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे समर्पित करने संबंधी कार्यक्रम के लिए इस जिले में हैं। इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसुरु खंड को छह लेन का बनाना शामिल है। करीब 118 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को लगभग 8,480 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है। 

इससे बेंगलुरु और मैसुरु के बीच यात्रा का समय लगभग तीन घंटे से घटकर करीब एक घंटा 15 मिनट हो जाएगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पुराने मैसूरु क्षेत्र में अच्छी-खासी सीट जीतने पर ध्यान केंद्रित करती दिख रही है, जहां वह पारंपरिक रूप से कमजोर रही है। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटकBJPवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी