लाइव न्यूज़ :

Rain: ‘‘सायन-माटुंगा-दादर में आ गई है बाढ़’’- बारिश को लेकर मुंबई निवासियों ने किया ट्वीट, कई इलाकों में भरा कमर भर पानी, ट्रेन-बस सेवाएं प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 14:29 IST

Mumbai Rain: बारिश में ट्रेनों के आवाजावी पर बोलते हुए मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन संबंधी जानकारी...., सभी मार्गों पर ट्रेन सेवाएं जारी हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में आज भी बारिश जारी रहा है।बारिश के कारण शहर के कई इलाके पानी में डूब गए है।लोगों को घरों से निकलने के लिए काफी दिक्कतें हो रही है।

Mumbai Rain: मुंबई में बुधवार को सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे कुछ निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। शहर में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। ऐसे में शहर के एक निवासी ने ट्वीट किया कि उन्हें अब कार की बजाय नाव की जरूरत है। 

मध्य रेलवे तथा पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि लोकल ट्रेन सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन कुछ यात्रियों ने दावा किया कि उपनगरीय सेवाओं में थोड़ा विलंब है। 

एक और दिन होगी मुंबई में बारिश- संभावना

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मुंबई में एक दिन और बारिश होने की संभावना है, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर तथा उपनगरों में अगले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 

उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में, दक्षिण मुंबई में औसतन 107 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 172 मिमी और 152 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

दादर और सायन जैसे इलाकों में भरा पानी

शहर में लगातार बारिश के कारण हिंदमाता, दादर तथा सायन में कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों को दिक्कत हुई और वाहनों को भी आने-जाने में मुश्किल हो रही है। शहर के एक निवासी ने ट्वीट किया, ‘‘ सायन, माटुंगा, दादर में बाढ़ आ गई है। यहां से निकलने के लिए कार की नहीं बल्कि नाव की जरूरत है।’’ 

सूत्रों के अनुसार, सायन और गांधी मार्केट में जलजमाव के कारण कुछ बसों के मार्ग बदलने पड़े। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) के प्रवक्ता ने हालांकि इस संबंध में पूछे गए सवाल पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। 

बारिश को लेकर पश्चिम रेलवे ने क्या कहा

पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनके उपनगरीय नेटवर्क पर ‘‘ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।’’ मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने ट्वीट किया, ‘‘ सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन संबंधी जानकारी...., सभी मार्गों पर ट्रेन सेवाएं जारी हैं।’’ 

आपको बता दें कि मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश के कारण रेलवे पटरियों समेत कई जगहों पर पानी भर गया जिससे ट्रेन सेवाओं में विलंब हुआ और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई थी। 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्य प्रशासन के अधिकारियों को एहतियात बरतने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि जानमाल का कोई नुकसान न हो। 

टॅग्स :मुंबईमौसममौसम रिपोर्टमानसूनएकनाथ शिंदेBestभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज