लाइव न्यूज़ :

FlashBack 2019: संसद ने नए कीर्तिमान गढ़े, पुरानी परिपाटियों को तोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2020 18:25 IST

पिछले साल के मुकाबले दोनों सदनों की कार्यवाही भी कम बाधित हुई तथा जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा भी हुई। यही नहीं इस बार कई संसदीय परिपाटियां भी टूटीं।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद के दोनों सदनों ने विधायी कार्य के संदर्भ में 2019 में नए कीर्तिमान गढ़ेबीते साल संसद की उत्पादकता तकरीबन 100 फीसदी रही।

संसद के दोनों सदनों ने विधायी कार्य के संदर्भ में 2019 में नए कीर्तिमान गढ़े तथा नागरिकता कानून में संशोधन, अनुच्छेद 370 के प्रमुख प्रावधान हटाने तथा तीन तलाक को प्रतिबंधित करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी प्रदान की। बीते साल संसद की उत्पादकता तकरीबन 100 फीसदी रही।

इससे पिछले साल के मुकाबले दोनों सदनों की कार्यवाही भी कम बाधित हुई तथा जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा भी हुई। यही नहीं इस बार कई संसदीय परिपाटियां भी टूटीं। गत वर्ष 17वीं लोकसभा के गठन के बाद कोटा से दो बार के सांसद ओम बिरला नए अध्यक्ष बने जिनका संसदीय अनुभव पूर्व लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन के संसदीय अनुभव के मुकाबले काफी कम है।

सुमित्रा आठ बार सांसद निर्वाचित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष पद पर आसीन हुई थीं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि संसद के ऊपरी सदन ने 2019 की कुल 65 बैठकों में 52 विधेयक पारित किए। इसका मतलब है कि हर पांच दिनों में औसतन चार विधेयक पारित किए गए। यह पिछले 36 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ विधायी कार्य हैं।

लोकसभा के पहले दो सत्रों में गत वर्ष करीब 50 विधेयक पारित किए गए। दोनों सत्रों में लोकसभा अध्यक्ष ने नए सदस्यों को बोलने का पूरा मौका दिया तथा लंबे समय तक शून्यकाल चलाया जिससे कई सदस्यों को अपने मुद्दे उठाने का अवसर मिला। बिरला ने यह सुनिश्चित भी किया कि जरूरत पड़ने पर सदन की कार्यवाही देर तक चली। कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के लिए कार्यवाही मध्य रात्रि तक चली।

पिछले साल राज्यसभा का 250वां सत्र संपन्न हुआ। इसके साथ ही सदन में मार्शलों की ड्रेस बदलने का प्रयास किया गया। बाद में पुरानी ड्रेस को लागू कर दिया गया, हालांकि सिर पर साफा नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की कार्यवाही की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 60 वर्षों के कीर्तिमान टूट गए। उन्होंने सांसदों और राजनीतिक दलों की भी इसके लिए तारीफ की।

राज्यसभा ने 1984 में 63 बैठकों में 80 विधेयक पारित किए। अधिकारियों का कहना है कि विधायी कार्यों के लिहाज से 2019 पिछले 36 वर्षों का सबसे बेहतरीन साल है। सभापति एम वेंकैया नायडू ने गत वर्ष राज्यसभा में मातृभाषा को बढ़ावा देने का प्रयास किया। पहली बार एक सदस्य (सरोजिनी हेम्ब्रम) ने संथाली भाषा में अपनी बात सदन में रखी।

टॅग्स :फ्लैश बैक 2019संसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम