लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद की बढ़ी मुश्किल, पांच गवाहों ने उसके खिलाफ दी गवाही

By भाषा | Updated: January 3, 2020 07:15 IST

लाहौर की आतंकवाद निरोधक अदालत ने सईद और उसके करीबियों- हाफिज अब्दुल सलाम, मुहम्मद अशरफ और इकबाल को 11 दिसंबर को आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों में अभ्यारोपित किया था।

Open in App

पाकिस्तान की एक आतंकवादी निरोधक अदालत में पांच गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद और उसके करीबी जफर इकबाल के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण में उनकी संलिप्तता के बारे में बृहस्पतिवार को गवाही दी।

लाहौर की आतंकवाद निरोधक अदालत ने सईद और उसके करीबियों- हाफिज अब्दुल सलाम, मुहम्मद अशरफ और इकबाल को 11 दिसंबर को आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों में अभ्यारोपित किया था। अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘पांच गवाहों ने सईद और इकबाल की आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता को लेकर उनके खिलाफ गवाही दी।’’

उन्होंने बताया कि सईद और इकबाल की कानूनी टीम ने गवाहों से जिरह की। आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश अरशद हुसैन भुट्टा ने यह सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी तथा अभियोजन पक्ष को और गवाह पेश करने का निर्देश दिया।

वर्ष 2012 में मुम्बई हमले में 166 लोगों की जान चली गयी थी। अमेरिका ने सईद को अभ्यारोपित करने का स्वागत किया और पाकिस्तान से पूरा मुकदमा सुनिश्चित करने की अपील की।

टॅग्स :हाफिज सईदमुंबईपाकिस्तानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप