लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा 15 जनवरी के बाद, राजनीतिक दल गाने के वीडियो कर रहे हैं जारी, एक-दूसरे पर हमला

By शीलेष शर्मा | Updated: January 3, 2022 16:54 IST

कांग्रेस ने भाजपा पर वीडियो जारी कर हमला किया है। देवभूमि के युवाओं को विफल रहे देने में रोजगार। पाँच साल में युवाओं को मिला सिर्फ बेरोजगारी का उपहार।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनाव होने वाला है।पंजाब में कांग्रेस और चार राज्य में भाजपा की सरकार है। आयोग का इरादा फरवरी में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का है।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों के चुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग 15 जनवरी के बाद जब सूर्य उत्तरायण में होगा किसी समय कर सकता है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

लेकिन उसे गृह मंत्रालय से अभी इशारा मिलने का इंतज़ार है। सूत्र बताते हैं कि गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलते ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी और उसी समय तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार सहिंता लागू हो जायेगी, जिसके बाद सरकार कोई घोषणा नहीं कर पायेगी। चुनाव आयोग का इरादा फरवरी में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का है। 

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का इंतज़ार कर रहे राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रचार अभियान को तेज़ कर दिया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में "लड़की हूँ ,लड़ सकती हूँ" की तर्ज़ पर उत्तराखंड में नारा दिया है " तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा " इसका एक वीडिओ गाना भी आज कांग्रेस ने जारी किया।

कांग्रेस उत्तराखंड में प्रचार अभियान में भाजपा सरकार की खामियों को गिनाने के साथ साथ यह भी प्रचारित करेगी की भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदले फिर भी राज्य बेहाल है। कांग्रेस का प्रचार भाजपा के शासन में हुईं गलतियों को उज़ागर करने के अलावा मोदी और उनकी सरकार के झूठ को सामने रखने पर केंद्रित होगा। पार्टी पंजाब के लिये भी वीडियो गाना तैयार करा रही है। वीडियो गानों से प्रचार की शैली अकेले कांग्रेस ही नहीं अपना रही ,सपा और भाजपा उत्तर प्रदेश में ऐसे वीडियो पहले ही ज़ारी कर चुके हैं।    

टॅग्स :उत्तराखण्डकांग्रेसBJPउत्तर प्रदेशपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला