लाइव न्यूज़ :

बिहारः सड़क हादसों में गई पांच लोगों की जान, दिवाली के दिन घर में पसरा मातम

By भाषा | Updated: November 8, 2018 04:42 IST

औरंगाबाद जिले के कामा बिगहा गांव के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Open in App

बिहार के औरंगाबाद और पश्चिम चंपारण जिलों में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसे में एक निजी बैंक के सहायक प्रबंधक सहित पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य जख्मी हो गए। औरंगाबाद जिले के कामा बिगहा गांव के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। इस घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि मृतकों में जय सिंह, उनकी एक पुत्री और एक अन्य व्यक्ति शामिल है, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि जय सिंह अपने परिवार के साथ झारखंड के धनबाद से कार में सवार होकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम औरंगाबाद जिला सदर अस्पताल में कराया जा रहा है और इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

दूसरा हादसा पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज-सहोदरा मुख्य पथ पर पकड़ी ढाला के पास हुआ जहां एक ऑटोरिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि मृतकों में पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल स्थित एक्सिस बैंक की एक शाखा में सहायक प्रबंधक सतीश श्रीवास्तव और एक अन्य व्यक्ति रौशन जयसवाल शामिल हैं।

सतीश श्रीवास्तव पकड़ी गांव के और रौशन जायसवाल डीके शिकारपुर गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

जयंतकांत ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति नरकटियागंज से पकड़ी गांव जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटोरिक्शा की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद ऑटोरिक्शा पलट गया जिससे उसमें सवार दो महिलाएं घायल हो गईं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार