लाइव न्यूज़ :

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोग नदी में डूबे, एक शव बरामद

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:06 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र) ,19 सितंबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में रविवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच लोग कल्याणी नदी में डूब गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीएसी की बाढ़ नियंत्रण टीम और पांच गोताखोर लोगों की तलाश में जुट गए और उन्होंने एक महिला का शव बरामद कर लिया है तथा बाकी लोगों की तलाश जारी है।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मसौली थाने के सआदतगंज कस्बे के नारायण धर पांडेय ने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। रविवार को वह परिजन व पड़ोसियों के साथ प्रतिमा को कल्याणी नदी में विसर्जित करने जा रहे थे।

प्रसाद ने बताया कि बारिश के कारण कल्याणी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और इस कारण प्रतिमा के साथ नारायण धर पांडेय (58) व धर्मेंद्र कश्यप (20) अचानक नदी में बह गए। इसके बाद अफरातफरी मच गई और तभी गांव का ही सूरज पानी में डूबने लगा, छोटे भाई सूरज को बचाने के क्रम में नीलेश पटवा (35) और उनकी मां मुन्नी देवी भी डूबने लगीं।

हादसे में कुल पांच लोग नदी में बह गये। उन्‍होंने बताया कि 62 वर्षीय मुन्नी देवी का शव बरामद कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र