लाइव न्यूज़ :

अजमेर में भिखारियों की पिटाई कर उन्हें 'पाकिस्तान जाओ' कहा, पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 18:13 IST

Open in App

राजस्थान के अजमेर शहर की एक आवाासीय कॉलोनी में कथित रूप से भिक्षावृत्ति को लेकर दो लोगों से मारपीट करने और उन्हें 'पाकिस्तान जाओ' कहने का एक कतिपय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। रामगंज के थानाधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक वीडियो सामने आया जिससे इस घटना का पता चला। पुलिस ने इस सिलसिले में पांच लोगों को भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-151 के तहत गिरफ्तार किया था जिन्हें बाद में जमानत दे दी गई। हालांकि, बाद में मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों द्वारा घटना पर आपत्ति जताए जाने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मंगलवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी ललित शर्मा को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं अन्य आरोपियों शैलेंद्र टाक, तेजपाल, सुरेंद्र तथा रोहित को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पीड़ितों की पहचान नहीं हो सकी और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया, ‘‘पीड़ित वेशभूषा से मुस्लिम दिख रहे थे।’’ इस वीडियो में एक लड़का एक पुरूष और महिला साथ नजर आ रहे हैं। पांच युवक इन्हें एकतरफ ले जाकर उनसे मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मुख्य आरोपी ललित लड़के को पीटता दिख रहा है। उसने दूसरे आदमी को भी कॉलोनी में भीख मांगने के लिए पीटा और उन्हें भीख मांगने के लिए पाकिस्तान जाने को कहा। इस बीच मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर इस मामले पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। थानाधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आज भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए, 295 ए, 323 व 341 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले में कोई ताजा गिरफ्तारी नहीं की गई है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल