लाइव न्यूज़ :

दो वाहनों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: August 17, 2021 15:51 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार की रात गोवर्धन स्थित गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कर राजस्थान लौट रहे श्रद्धालुओं की कार कठूमर के समीप अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रॉले (माल ढोने में इस्तेमाल होने वाला वाहन) में जा टकराई। पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।कठूमर के थानाध्यक्ष कमल सिंह के मुताबिक, मृतकों के स्थानीय परिजनों ने बताया, निकटवर्ती अलवर जिले के मालाखेड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत का परिवार परिक्रमा लगाने गोवर्धन आया था। उनके मुताबिक रविवार की रात वे सभी परिक्रमा लगाकर वापस लौट रहे थे कि तभी कठूमर के पास कार चालक को झपकी आ गई और उनकी गाड़ी ट्रॉले में जा घुसी।पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मालाखेड़ा के जमालपुर निवासी वीरेंद्र सिंह (26), उनकी बहन पूनम (28), बहनोई सुरेंद्र, वीरेंद्र के चचेरे भाई अंकित (10) व बहन शिवानी (18) की मौत हो गई। दुर्घटना में वीरेंद्र का 10 वर्षीय भांजा पूरब और वीरेंद्र की पत्नी जूली चौहान व उसके भाई की पत्नी रश्मि घायल हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल