लाइव न्यूज़ :

असम में पांच कॉलेजों का विश्वविद्यालय के रूप में उन्नयन होगा

By भाषा | Updated: November 20, 2021 21:44 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 नवंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप राज्य के पांच कॉलेजों का जल्दी ही विश्वविद्यालय के तौर पर उन्नयन किया जायेगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को समय पर लागू करने के बारे में महत्वपूर्ण फैसला कैबिनेट की अगली साप्ताहिक बैठक में किया जायेगा ।

शर्मा ने पूर्वोत्तर शिक्षा कन्क्लेव के उद्घाटन कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘एनईपी के लिये विश्वविद्यालयों की आवश्यकता है । हमारे पास जोरहाट, लखीमपुर और नगांव में स्वायत्त कॉलेज हैं । इन सबको विश्वविद्यालय बनाया जायेगा ।’’

उन्होने कहा, ‘‘इन तीनों के अलावा, हम सिबसागर कॉलेज और हांडिक महिला कॉलेज को भी विश्वविद्यालय में तब्दील करेंगे ।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 नवंबर को कैबिनेट की बैठक में एनईपी के तहत शैक्षणिक संस्थानों की संरचना को मंजूरी दी जाएगी ।

इससे पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुये सरमा ने कहा कि एनईपी 2020 अंकपत्र से आगे बढ़ने और ज्ञान की दिशा में बढ़ने का अवसर प्रदान करती है जो भारत को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा तथा छात्रों को बढ़ने के अवसर प्रदान करेगा ।

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह