लाइव न्यूज़ :

तालाब में नहाने गये पांच बच्चों की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री ने संवेदनाएं व्यक्त की

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:36 IST

Open in App

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में रविवार को तालाब में नहाने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे को हृदयविदाकर एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। गहलोत ने ट्विटर पर कहा, ‘‘चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ क्षेत्र में स्थित तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मृत्यु बेहद हृदयविदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं बच्चों के माता-पिता एवं परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस अत्यंत कठिन समय में सम्बल प्रदान करें।’’थानाधिकारी हरेन्द्र सौदा ने बताया कि मंगलवाड़ क्षेत्र में रविवार को एक तालाब में आठ से 12 वर्ष की उम्र के छह बच्चे नहाने गये थे। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान अचानक पांव फिसलने से वे गहरे पानी चले गये जिससे पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई जबकि एक बच्चा बाहर आने में सफल हो गया। उन्होंने बताया कि बच्चों को बचाने के लिये कुछ ग्रामीण तालाब में कूदे और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पांच बच्चों को अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप