लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Terror Attack Video: पर्यटकों की भीड़, अचानक चली गोलियां और सब खत्म...; आतंकी हमले के कुछ मिनट पहले का वीडियो आया सामने

By अंजली चौहान | Updated: April 24, 2025 09:24 IST

Pahalgam Terror Attack Video: यह हमला बैसरन में हुआ, जो पहलगाम से तीन मील (5 किमी) दूर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।

Open in App

Pahalgam Terror Attack Video: दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बैसरन घाटी के पर्यटक स्थल पर हुए इस हमले का एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें घटना को सिलसिलेवार तरीके से देखा जा सकता है। हालिया वीडियो घटना से कुछ समय पहले का है जिसमें कैसे हमला हुआ और सब खत्म हो गया ये देखा जा सकता है। 

सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए, जिसमें दिखाया गया कि जब आतंकवादियों ने उन आगंतुकों पर गोलियां चलाईं जो अपने परिवार और दोस्तों के साथ सुरम्य परिदृश्य का आनंद ले रहे थे। एक वीडियो में हमले के सटीक क्षण को कैद किया गया है।

वीडियो में गोलियों की आवाज और दहशत में पर्यटकों की चीखें सुनी जा सकती हैं। अपने पति मंजूनाथ को खोने वाली पल्लवी ने बताया कि वह और उसका 18 वर्षीय बेटा दोनों ही आतंकवादी से भिड़ गए और मंजूनाथ के साथ मारे जाने की गुहार लगाई। हालांकि, आतंकवादी ने कथित तौर पर उससे कहा कि वह उसे नहीं मारेगा, ताकि वह हमले के बारे में पीएम मोदी को बता सके।

मीडिया से बात करते हुए पल्लवी ने कहा, "हम पहलगाम में हैं और मेरे पति की मौत मेरे सामने ही हुई। मैं न तो रो सकती थी और न ही कुछ प्रतिक्रिया दे सकती थी -- मैं यह भी नहीं समझ पा रही थी कि अभी क्या हुआ है। मैं अपने पति मंजूनाथ और अपने बेटे अभिजय के साथ कर्नाटक के शिवमोगा से यहां आई थी।" 

उन्होंने कहा, "मेरे साथ मेरा कार ड्राइवर था, जो एक अच्छा इंसान है। उसने मुझे बताया कि हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। तीन अन्य लोग, जो लगातार "बिस्मिल्लाह" कहते रहे, ने हमें सुरक्षित जगह पर पहुंचने में मदद की। मैं चाहती हूं कि मेरे पति का शव हवाई मार्ग से लाया जाए। हम तीनों को एक साथ लौटना चाहिए।"

दरअसल, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह ने घटनास्थल में प्रवेश किया और पर्यटकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मेरे पति की हत्या के बाद मैंने एक आतंकवादी का सामना किया और कहा, 'मेरे पति को मारा है न, मुझे भी मार दो।' मेरे बेटे ने भी उसका सामना किया और कहा, 'कुत्ते, मेरे पापा को मारा, हमें भी मार डालो।'

इस घटना के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपराधियों को "न्याय के कटघरे में लाया जाएगा"। मोदी ने एक्स पर एक बयान में लिखा, "आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।"

टॅग्स :आतंकी हमलावायरल वीडियोजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह