लाइव न्यूज़ :

संसद के सेंट्रल हॉल में आने वालों की संख्या पर लग सकती है लगाम, इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

By शीलेष शर्मा | Updated: March 20, 2020 05:57 IST

इसके पीछे जो दलील दी जा रही है उसमें कहा गया है कि केंद्रीय कक्ष जिस उद्देश्य के लिए जाना जाता है वह पिछड़ता जा रहा है और यहां इतनी भीड़ एकत्रित होने लगी है कि विभिन्न मंत्री और सांसद इस केंद्रीय कक्ष में आने से परेहज कर रहे है जहां अक्सर पत्रकारों और पूर्व सांसदों का भारी जमावड़ा बना रहता है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गंभीरता से संसद के केंद्रीय कक्ष में आने वालों की संख्या पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रही है. संसदीय इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब किसी सरकार की गाज केंद्रीय कक्ष जो ‘सेंट्रल हॉल’ के नाम से जाना जाता है में आने वालों की संख्या को सीमित करने की तैयारी हो रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गंभीरता से संसद के केंद्रीय कक्ष में आने वालों की संख्या पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रही है. संसदीय इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब किसी सरकार की गाज केंद्रीय कक्ष जो ‘सेंट्रल हॉल’ के नाम से जाना जाता है में आने वालों की संख्या को सीमित करने की तैयारी हो रही है.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस फैसले के तहत पूर्व सांसदों, पत्रकारों की विभिन्न श्रेणियों पर सबसे पहले अंकुश लगाने की तैयारी है. इसके पीछे जो दलील दी जा रही है उसमें कहा गया है कि केंद्रीय कक्ष जिस उद्देश्य के लिए जाना जाता है वह पिछड़ता जा रहा है और यहां इतनी भीड़ एकत्रित होने लगी है कि विभिन्न मंत्री और सांसद इस केंद्रीय कक्ष में आने से परेहज कर रहे है जहां अक्सर पत्रकारों और पूर्व सांसदों का भारी जमावड़ा बना रहता है. हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि सरकार यह व्यवस्था कब से लागू करेगी लेकिन सूत्रों ने दावा किया कि इस आशय का विचार सरकार के सर्वोच्च स्तर पर विचाराधीन है.

सेंट्रल हॉल का इतिहास रहा है 1927 में लॉर्ड इरविन ने इस ऐतिहासिक इमारत का उद्घाटन किया जिसे ब्रिटेन के एडविन लुटियन्स और हारवॅट बेकर ने डिजाइन किया था. 98 फीट वर्ग फीट में फैले इस इमारत के मध्य में सेंट्रल हॉल बना है जिसका अपना इतिहास महत्व बना है क्योंकि किसी कक्ष में भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया गया था. परंपरागत राष्ट्रपति दोनों सदनों को इसी कक्ष में संबोधित करते है और संयुक्त अधिवेशन भी कक्ष में बुलाया जाता है जहां सांसद, मंत्री, पत्रकार, पूर्व सांसद बैठकर भोजन के साथ-साथ आपसी चर्चा करते है. 

टॅग्स :संसदमोदी सरकारइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?