लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का पहला पोस्टर जारी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 14:35 IST

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता दिवंगत ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘‘शर्माजी नमकीन’’ के निर्माताओं ने कपूर की 69वीं जयंती पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। कपूर का दक्षिण मुंबई में एच एन रिलायंस अस्पताल में ल्यूकेमिया से दो साल लंबी जंग के बाद 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। कपूर की आखिरी फिल्म ‘‘शर्माजी नमकीन’’ का प्रोडक्शन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म निर्माता हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे की मैकगफिन पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है। अख्तर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए किया जिसमें कपूर ने ऐनक लगा रखी है, स्वेटर और मफलर पहन रखा है तथा अपने हाथ में एक सूटकेस लिया हुआ है। टीम ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें एक बहुत खास फिल्म शर्माजी नमकीन का पोस्टर जारी करते हुए गर्व हो रहा है जिसमें हिंदी फिल्म उद्योग के मशहूर अभिनेताओं में से एक श्री ऋषि कपूर ने अभिनय किया जिनके अद्वितीय काम और शानदार करियर को हम हमेशा संजो कर रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज