लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 1 मई से 15 जून के बीच संपन्न होगा 2021 जनगणना का पहला चरण

By भाषा | Updated: February 14, 2020 22:21 IST

वक्तव्य के अनुसार जोशी ने कहा कि नागरिकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा और उनसे केवल कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य जनगणना अधिकारी पहले से तैयार प्रश्नावली में से ही प्रश्न पूछेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में 2021 की जनगणना का पहला चरण एक मई से 15 जून के बीच पूरा किया जाएगा और लगभग 58,000 सर्वेक्षण करने वालों और पर्यवेक्षकों को आंकड़े एकत्रित करने के लिए तैनात किया जाएगा।एक आधिकारिक वक्तव्य में यहां कहा गया कि जनगणना 2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और प्रधान जनगणना अधिकारियों की एक राज्यस्तरीय संगोष्ठी में यह सूचना दी गई।

हरियाणा में 2021 की जनगणना का पहला चरण एक मई से 15 जून के बीच पूरा किया जाएगा और लगभग 58,000 सर्वेक्षण करने वालों और पर्यवेक्षकों को आंकड़े एकत्रित करने के लिए तैनात किया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक वक्तव्य में यहां कहा गया कि जनगणना 2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और प्रधान जनगणना अधिकारियों की एक राज्यस्तरीय संगोष्ठी में यह सूचना दी गई।

संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने की। संगोष्ठी में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी भी मौजूद थे।

वक्तव्य के अनुसार जोशी ने कहा कि नागरिकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा और उनसे केवल कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य जनगणना अधिकारी पहले से तैयार प्रश्नावली में से ही प्रश्न पूछेंगे।

जोशी ने कहा कि जनगणना के समय एकत्रित किया गया व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रखा जाएगा।

टॅग्स :हरियाणानेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?