लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के ओल्ड जीटी रोड पर लगी भीषण आग, कई शिविर जलकर खाक; दमकल विभाग मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2025 12:29 IST

Mahakumbh 2025: महाकुंभ सेक्टर-18 में लगी आग; दमकल की गाड़ियां मौके पर

Open in App

Mahakumbh 2025: महाकुंभ नगर के सेक्टर-19 के पास ओल्ड जीटी रोड पर एक शिविर में शुक्रवार सुबह आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। खाक चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेश चतुर्वेदी ने बताया कि ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक शिविर में आग लग गई है।

हालांकि, अग्निशमनकर्मी आग बुझाने में लगे हैं और काफी हद तक उस पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। 

खाक चौक थाने के इंस्पेक्टर योगेश चतुर्वेदी ने बताया, "ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहा के पास एक कैंप में आग लग गई। हालांकि, दमकलकर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है।" उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सेक्टर 18 में सुबह करीब 10.45 बजे एक पंडाल के टेंट में धुआं देखा गया, हालांकि, दमकल विभाग ने तुरंत तीन गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पा लिया। दो से तीन टेंट जल गए, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है।

टॅग्स :महाकुंभ 2025अग्निकांडआगप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज