लाइव न्यूज़ :

मुंबई के बोरीवली में आवासीय इमारत में लगी आग, दमकलकर्मी झुलसा

By भाषा | Updated: September 4, 2021 14:09 IST

Open in App

उपनगरीय बोरीवली में शनिवार को एक सात मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई और आग बुझाने के अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी आंशिक तौर पर झुलस गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोरीवली पश्चिम में सुबह करीब सात बजे गांजावाला रेजिडेंसी में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर कुछ दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने तथा लोगों को बचाने का काम शुरू किया। इस दौरान 43 वर्षीय दमकलकर्मी नाथू साजेराव बधाक आठ से 12 फीसदी तक झुलस गए। उन्होंने बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया और कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती बधाक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। यहां बंद पड़े एक कार्यालय में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल