लाइव न्यूज़ :

वाल्मीकि की तालिबान से तुलना करने पर मुनव्वर राणा के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 12:42 IST

Open in App

मध्यप्रदेश पुलिस ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से कर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उर्दू शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुनील मालवीय और वाल्मीकि समुदाय के अन्य सदस्यों की शिकायत के बाद सोमवार को गुना में राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि एक चैनल से चर्चा के दौरान मुनव्वर राणा ने तालिबान की तुलना कथित रूप से महर्षि वाल्मीकि से की थी। मालवीय ने आरोप लगाया कि राणा ने अपनी टिप्पणियों से महर्षि वाल्मीकि का अपमान किया तथा वाल्मीकि समुदाय और हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ उन्होंने (राणा ने) महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से की और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। इसलिए हमने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।’’ गुना के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने सोमवार को कहा, ‘‘ राणा के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले को संबंधित जिले (उत्तर प्रदेश के लखनऊ) को भेजा जाएगा।’’ पुलिस ने कहा कि राणा के खिलाफ भादंवि की धारा 505 (2),(विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने के आशय से असत्य कथन, जनश्रुति, आदि, परिचालित करना) के तहत मामला दर्ज कर इसे उत्तर प्रदेश के लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने को भेजा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल