लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र: BJP नेता ने थाने में दिखाई दबंगई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2018 17:55 IST

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम सकल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Open in App

सोनभद्र, 21 मई:  सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम सकल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।  नेता का वायरल हो रहा ये वीडियो  मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली के अंदर का है। 

जिसमें वह एसपी को धमकाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस चौकी प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी और अन्य पुलिसकर्मियों को भद्दी-भद्दी गालियां देकर बीजेपी की सत्ता का धौंस दिखाते भी नजर आ रहे हैं। मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने दारोगा अश्वनी त्रिपाठी की तहरीर पर शहर कोतवाली में बीजेपी नेता राम सकल के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा-147 (बलवा करने), 353 (सरकारी काम में बाधा डालने के लिए लोकसेवक पर हमला करना) और 504 (गाली-गलौज कर अपमानित करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच में जुट गई है।

वीडियो साभार- mediavigil

नेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में पूर्व सांसद राम सकल पार्टी कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए शहर कोतवाली पुलिस से कहते नजर आ रहे हैं कि आज तुम्हारे एसपी की ऐसी-तैसी करेंगे, साला कौन वहां का चौकी इंचार्ज है। अश्वनी त्रिपाठी है...कहीं के दिमाग खराब किया है आइस्ते-आइस्ते रहो बीजेपी की सरकार है सपा की सरकार नहीं है।

दरअसल पुलिस बीजेपी के एक कार्यकर्ता को पुलिस चौकी में हंगामा करने के आरोप में कोतवाली ले आई थी जिसे छुड़ाने के लिए पूर्व सांसद और बीजेपी नेता राम सकल शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिसकर्मियों के साथ ऐसी भाषा का प्रयोग किया है। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीति भी गरमा गई है। फिलहाल पूर्व सांसद और बीजेपी नेता राम सकल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी