लाइव न्यूज़ :

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के आरोप में Amazon के खिलाफ FIR, बेच रहा है भगवान शिव की तस्वीर वाली टॉयलेट सीट और चप्पल

By स्वाति सिंह | Updated: May 18, 2019 09:46 IST

अमेजन कंपनी को उस समय हजारों लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा जब उसके आनलाइन खुदरा बिक्री मंच पर हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीरों वाले गलीचे और टायलेट सीट कवर दिखाई दिये। 

Open in App
ठळक मुद्देधार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में अमेजन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अमेजन के विरोध में लोग अमेजन के ऐप को अनइंस्टॉल कर के उसका स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

थाना सेक्टर 58 में एक व्यक्ति ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में अमेजन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

हिंदुस्तान टाइम्स छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि विकास मिश्रा नामक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 58 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनी अमेजन के प्रबंधकों ने अपनी वेबसाइट पर कुछ बाथरूम की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

इसमें  हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करते हुए उनकी तस्वीरें गलत जगह पर लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस कंपनी के खिलाफ धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

ट्विटर पर लोगों ने किया #BoycottAmazon

अमेजन कंपनी को उस समय हजारों लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा जब उसके आनलाइन खुदरा बिक्री मंच पर हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीरों वाले गलीचे और टायलेट सीट कवर दिखाई दिये। 

देखते ही देखते 24,000 से अधिक ट्वीट उसके खिलाफ आ गये। कुछ ट्वीट में तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी टैग किया गया। इनमें ‘‘बायकॉट अमेजन’’ ट्विटर पर सबसे अधिक ट्रेंड कर रहा था। 

संपर्क करने पर अमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेजन के सभी विक्रेताओं को कंपनी के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिये। जो ऐसा नहीं करते हैं उन्हें कारवाई का सामना करना पड़ सकता है। 

उन विक्रेताओं को अमेजन के प्लेटफार्म से हटाया भी जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि जिन उत्पादों को लेकर सवाल उठाया जा रहा है उन्हें हमारे स्टोर से हटाया जा रहा है। 

अमेजन पहले भी कर चूका है ऐसी हरकत    ऐसा पहली बार नहीं है, जब ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन ने ऐसी हरकत की है। अमेजन ने इससे पहले चप्पलों और डोरमैट पर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लगाई थी। हालांकि सोशल मीडिया पर हुए विरोध के बाद उस वक्त अमेजन ने अपनी वेबसाइट से उक्त प्रोडक्ट को हटा लिया था। लेकिन भगवान शिव वाले डोरमैट बेचने पर अमेजन ने अभी तक किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

टॅग्स :अमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज