लाइव न्यूज़ :

बजट को लेकर है कोई भी कन्फ्यूजन तो वित्त मंत्रालय के 'अर्थशास्त्री' देंगे जवाब, सरकार सोशल मीडिया पर चला रही है अभियान

By भाषा | Updated: January 23, 2020 14:12 IST

वित्त मंत्रालय के ट्वीट में कहा गया है, ‘‘जिज्ञासु छात्र ‘अर्थ’ अपने सवालों से भरे बस्ते को प्रोफेसर शास्त्री की कक्षा में खोलता है। देखते हैं कि डा. शास्त्री किस प्रकार अपनी गहरी समझ से उसके मुश्किल सवालों का जवाब देती है। 22 जनवरी से सवेरे 11 बजे से #अर्थशास्त्री कक्षा में आप भी भाग लीजिये।’’

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने बजट के वादों और उन्हें पूरा करने के बारे में एक और अभियान शुरू किया है, इस अभियान को '#हमाराभरोसा' के तहत चलाया गया है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुये कहा कि पिछले साल भी बजट से पहले मंत्रालय ने इस तरह का अभियान चलाया था।

बजट की गूढ़ बातों को आम आदमी की समझ में आने लायक बनाने के लिये वित्त मंत्रालय 22 जनवरी से सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू करने जा रहा है। मंत्रालय, ‘#अर्थशास्त्री’ अभियान के तहत बजट में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न आर्थिक शब्दावलियों को आकर्षक एनिमेशन वीडियो की मदद से आम आदमी और छात्रों को समझायेगा। इससे उन्हें समूची बजट प्रक्रिया को सरल तरीके से समझने में मदद मिलेगी।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुये कहा कि पिछले साल भी बजट से पहले मंत्रालय ने इस तरह का अभियान चलाया था। वित्त मंत्रालय के ट्वीट में कहा गया है, ‘‘जिज्ञासु छात्र ‘अर्थ’ अपने सवालों से भरे बस्ते को प्रोफेसर शास्त्री की कक्षा में खोलता है। देखते हैं कि डा. शास्त्री किस प्रकार अपनी गहरी समझ से उसके मुश्किल सवालों का जवाब देती है। 22 जनवरी से सवेरे 11 बजे से #अर्थशास्त्री कक्षा में आप भी भाग लीजिये।’’

मंत्रालय ने बजट के वादों और उन्हें पूरा करने के बारे में एक और अभियान शुरू किया है, इस अभियान को '#हमाराभरोसा' के तहत चलाया गया है। सरकार के वादे और उन्हें पूरा करने की जानकारी देने वाला यह अभियान 12 प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू किया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र, बिना कर्मचारी के रेलवे क्रासिंग और सभी के लिये आवास सुविधा जैसे क्षेत्रों से इसकी शुरुआत की गई है। अधिकारी ने कहा वित्त मंत्रालय के ये दोनों ही अभियान 29 जनवरी तक चलते रहेंगे। केन्द्र सरकार का 2020-21 का आम बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जायेगा। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१बजटनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज