लाइव न्यूज़ :

छात्रों को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी संग कई और सुविधाओं की सौगात, जानिए बजट 2023 में शिक्षा क्षेत्र में क्या है खास?

By अंजली चौहान | Updated: February 1, 2023 12:37 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में बजट प्रस्तुत करने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम घोषणाएं की है। छात्रों के बेहतर शिक्षा के लिए वित्त मंत्री ने डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर आदिवासी छात्रों के लिए योजना को संसद में रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को संसद में बजट 2023 पेश कर रही हैं।बजट 2023 में वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए योजना को प्रस्तुत किया। बेहतर शिक्षा के लिए डिजिटल लाइब्रेरी को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है।

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को संसद में बजट 2023 को पेश करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात दी है। भारत के युवाओं के लिए करियर और शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निर्मला सीतारमण ने संसद में घोषणा की। उन्होंने बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने के लिए सरकार की योजना को बताया। डिजिटल लाइब्रेरी के तहत शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की उपलब्धता के लिए सभी छात्रों को डिजिटल लाइब्रेरी की सैगात दी जाएगी।

डिजिटल लाइब्रेरी की योजना को अमल में लाने के लिए सभी राज्यों की पंचायत और वार्डों में भौतिक पुस्तकालय को स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत राज्यों को सभी जरूरी सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी तक सभी छात्रों की पहुंच हो इसके लिए बुनियादी ढांचा प्रदान किया जाएगा।

आदिवासी छात्रों के लिए खास योजना 

बुधवार को संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज के हर वर्ग की भागीदारी बढ़े इसके लिए आम बजट 2023 में इसपर विशेष जोर दिया है। आदीवासी छात्रों के लिए वित्त मंत्री ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के तहत छात्रों को बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए रोड मैप तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में अगले तीन सालों के भीतर केंद्र सरकार 3.5 लाख आदिवासी छात्रों के बेहतर शिक्षा और देखरेख के लिए कुल 740 विद्यालयों में 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा। 

टॅग्स :बजटनिर्मला सीतारमणFinance Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज