लाइव न्यूज़ :

पंजाब मंत्रिमंडल पर अंतिम चरण की चर्चा खत्म, चन्नी राज्यपाल से मिलेंगे

By भाषा | Updated: September 25, 2021 13:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नए मंत्रिमंडल के लिए विधायकों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद शनिवार दोपहर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऐसी उम्मीद है कि चन्नी दोपहर में राज्यपाल से मिलेंगे और नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित होने की संभावना है।

चन्नी के दिल्ली से लौटने के कुछ घंटे बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। वहां उन्होंने नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों को लेकर पार्टी के आलाकमान के साथ अंतिम चरण की चर्चा की।

सूत्रों ने बताया कि चन्नी नीत मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है जबकि अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे पांच विधायकों का पत्ता कट सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करने के लिए चन्नी को कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को दिल्ली तलब किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज