लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्माता और मीडिया की शख्सियत प्रदीप गुहा का निधन

By भाषा | Updated: August 21, 2021 20:29 IST

Open in App

फिल्म निर्माता और मीडिया की जानी मानी शख्सियत प्रदीप गुहा का शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। गुहा ने ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म ‘फिजा’ तथा 2008 में आयी फिल्म ‘फिर कभी’ का निर्माण किया था। गुहा को यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुहा की पत्नी पापिया गुहा और बेटे संकेत गुहा ने मीडिया में एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। बयान में कहा गया, ‘‘हमें अत्यंत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्री प्रदीप गुहा नहीं रहे।’’ कोविड-19 महामारी के कारण परिवार ने लोगों से निजी तौर पर शोक प्रकट करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रार्थना बैठक की तारीख की जल्द जानकारी दी जाएगी। बयान में कहा गया, ‘‘कोविड-19 पाबंदी के कारण प्रार्थना बैठक घर पर आयोजित नहीं की जाएगी।’’ अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, ‘‘गुहा कैंसर से जूझ रहे थे। शनिवार दोपहर को उनका कैंसर के कारण अस्पताल में निधन हो गया। वह 68-69 साल के थे।’’ गुहा करीब तीन दशकों तक टाइम्स समूह से जुड़े रहे और कंपनी में अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। बाद में वह तीन साल तक जी एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे। वह वर्तमान में 9एक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पद पर थे। सिनेमा जगत की हस्तियों मनोज बाजपेयी, सुभाष घई और अदनान सामी ने गुहा के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया। बाजपेयी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे दोस्त प्रदीप गुहा के निधन के बारे में जानकर धक्का लगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’ गायक अदनान सामी ने कहा, ‘‘वह एक शानदार शख्स थे। उनके साथ की बहुत बेहतरीन यादें हैं जब वह 20 साल पहले ‘बॉम्बे टाइम्स’ के संपादक हुआ करते थे।’’ फिल्मकार घई ने कहा कि उन्हें अपने फिल्म संस्थान ‘व्हिसलिंग वुड्स’ के लिए गुहा का सहयोग और मागदर्शन मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीUpcoming Movies and Web Series July 2025: जुलाई में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये वेब सीरीज और फिल्में, देखें लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल