लाइव न्यूज़ :

फिल्मी हस्तियों ने पैरालंपिक में रजद पदक जीतने पर भाविनाबेन पटेल की तारीफ की

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:00 IST

Open in App

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन] तापसी पन्नू और राजकुमार राव जैसी फिल्मी हस्तियों ने रविवार को तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल की तारीफ की। उन्हें तोक्यो मे टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन वह ऐतिहासिक रजत पदक के साथ पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बनने में सफल रहीं। कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ भाविना पटेल आपको अपने पदक से इतिहास रचने के लिए धन्यवाद। तोक्यो पैरालंपिक में आपकी प्रतिभा और दृढता देखकर मैं अचंभित हूं। ’’ पन्नू ने ट्वीट किया, ‘‘ यह रजत है। और वह भी टेबल टेनिस में पहली बार। भाविनाबेन को बधाई।’’ बच्चन ने कहा कि पटेल की जीत ने देश का गौरव ‘एक बार फिर’ बढ़ाया है । उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा , ‘‘तोक्यो पैरालंपिक 2021 में शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को नमन।’’मात्र 12 महीने की उम्र में पोलियो से संक्रमित होने वाली भाविनाबेन ने शनिवार को सेमीफाइनल में चीन की दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी मियाओ झैंग को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराया था।राव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ भारत.. भारत, भाविना पटेल को बधाई।’’ विकी कौशल, पूजा भट्ट और ईशान खट्टर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह खबर साझा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह