लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, बीच बचाव करने वाले की हत्या

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:49 IST

Open in App

उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच हुयी मारपीट में समझौता कराने वाले युवक को पीट पीटकर हत्या कर दी गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों को नामजद किया है जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है । सहारनपुर के देहात पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने पीटीआई भाषा को बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के ग्राम मवीकला में मंगलवार की देर रात जगपाल और सूरतपाल सिंह शराब पी रहे थे और दोनों के बीच झगड़ा हो गया । शर्मा ने बताया कि इस पर 34 वर्षीय संदीप मामले को शांत कराने का प्रयास किया इसी दौरान सूरतपाल के बेटों ने लोहे के पाइप और डंडे से उस पर हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि उसे उपचार के लिये चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । शर्मा ने बताया कि संदीप के पिता ने अपने पुत्र की हत्या के लिये चार लोगों को नामजद किया है जिन्हें गिरफतार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल