लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: राज भवन के पास इमारत में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू, दमकल विभाग के अधिकारियों की राज्यपाल ने की तारीफ

By आजाद खान | Updated: May 10, 2023 14:11 IST

घटना के वक्त अपने आधिकारिक आवास से बाहर आने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा था कि ‘‘मैं आग की स्थिति देखने के लिए बाहर आया। राजभवन आवश्यकता पड़ने पर हर प्रकार की मदद मुहैया करने के लिए तत्पर है। दमकल कर्मी अपना काम कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के राज भवन के पास की इमारत में आज सुबह भीषण आग लग गई थी। इस आग को अब काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। ऐसे में आग पर काबू पाने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दमकल विभाग के अधिकारियों की जमकर तारीफ की है।

कोलकाता:  मध्य कोलकाता में पश्चिम बंगाल राज भवन के निकट स्थित एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है और इमारत को खाली कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे जहां आग लगी है वहां से काले-काले धुएं निकल रहे है और बीच-बीच में आग की लपटे भी देखी जा रही है। 

घटनास्थल पर मौजूद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। ऐसे में इस पर पश्चिम बंगाल सरकार के आग और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अभी 10 दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया है जो आग बुझा रही है। उनके अनुसार, कुछ और दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया है। 

क्या कहा राज्यपाल ने 

राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस आग लगने के बाद स्थिति को देखने के लिए अपने आधिकारिक आवास से बाहर आए थे। अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न 10 बजकर पांच मिनट पर डलहौजी इलाके की इमारत में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की सात गाड़ियों को तैनात किया गया है। उसने कहा है कि ‘‘अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी। हमने इमारत को एहतियातन खाली करा लिया है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।’’ 

इस आग की घटना पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा है कि ‘‘मैं आग की स्थिति देखने के लिए बाहर आया। राजभवन आवश्यकता पड़ने पर हर प्रकार की मदद मुहैया करने के लिए तत्पर है। दमकल कर्मी अपना काम कर रहे हैं।’’ यही नहीं घटनास्थल पर पहुंचे पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री सुजीत बोस ने कहा है कि दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग को बुझाने का काम कर रही हैं। हमने और दमकल की और गाड़ियां बुलाई हैं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने की दमकल विभाग के अधिकारियों की तारीफ

ऐसे में जब आग पर काबू पा लिया गया तो पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने इसके लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि "मैं अग्निशमन विभाग के साहसी कर्मियों की सराहना करता हूं कि उन्होंने बहुत ही पेशेवर तरीके से आग बुझाई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। एक व्यक्ति घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात ठीक हैं।"

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :पश्चिम बंगालआगअग्निकांडवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज