लाइव न्यूज़ :

पिता जेल में मां ने छोड़ दिया, अब कुत्ते के साथ फूटपाथ पर सोता है 10 साल का ये बच्चा, फोटो देख पिघला लोगों का दिल

By स्वाति सिंह | Updated: December 15, 2020 20:06 IST

अंकित की कंबल में डैनी के साथ सोते हुए ये फोटो इस महीने की शुरुआत में वायरल हो हुई थी। इस फोटो के वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन ने बच्चे की खोजना शुरू किया। मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने बच्चे को ट्रैक किया।

Open in App
ठळक मुद्देकुत्ते के साथ एक फुटपाथ पर सोते हुए एक छोटे लड़के की वायरल होती तस्वीर ने हजारों लोगों के दिलों को पिघला दिया हैअंकित नाम के छोटे बच्चे को ये भी याद नहीं है कि वो कहा का रहने वाला है।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुत्ते के साथ एक फुटपाथ पर सोते हुए एक छोटे लड़के की वायरल होती तस्वीर ने हजारों लोगों के दिलों को पिघला दिया है। बताया जा रहा है कि अंकित नाम के छोटे बच्चे को ये भी याद नहीं है कि वो कहा का रहने वाला है। उसको बस इतना याद है कि उसका पिता जेल में हैं और उनकी मां ने उन्हें छोड़ दिया है। फिलहाल, उसका एकमात्र दोस्त डैनी नाम का कुत्ता है जिसके साथ वह फुटपाथों पर सोता है। वहीं, जिंदा रहने के लिए गुब्बारे बेचता या चाय की दुकानों पर काम करता है।

अंकित की कंबल में डैनी के साथ सोते हुए ये फोटो इस महीने की शुरुआत में वायरल हो हुई थी। इस फोटो के वायरल होते ही स्थानीय प्रशासन ने बच्चे की खोजना शुरू किया। मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव ने बच्चे को ट्रैक किया। आखिरकार, सोमवार को वह लड़का मिल गया। वह फिलहाल जिला पुलिस की देखरेख में है।

अंकित जिस चाय की दूकान पर काम करता था, उसके मालिक ने टीओआई को बताया कि अंकित ने कई बार काम किया है। डैनी ने कभी भी उस लडके का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक लड़का यहां काम करता तबतक कुत्ता एक कोने में बैठा रहता था। अंकित काफी स्वाभिमानी है वह कभी भी कुछ मुफ्त में नहीं लेता था। यहां तक की उसने अपने कुत्ते के लिए दूध भी नहीं भी कभी फ्री में नहीं लिया। 

एसएसपी ने कहा, 'अब वह मुजफ्फरनगर पुलिस की देखरेख में हैं। हम उनके जानने वालों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी तस्वीरें आस-पास के जिलों के विभिन्न पुलिस थानों को भेज दी गई हैं। हमने जिला महिला एवं बाल कल्याण विभाग को भी अलर्ट कर दिया है।'

शहर कोतवाली के स्टेशन हाउस ऑफिसर अनिल कापरवान ने कहा कि अंकित शीला देवी नाम की महिला के साथ रहेगा। वह एक दोस्ताना स्थानीय अंकित से परिचित है और उसे "बी" कहती है। उन्होंने कहा कि लड़का एक निजी स्कूल में पढ़ेगा जब तक कि उसके परिवार का पता नहीं चलता। स्कूल के प्रबंधन ने अंकित को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी