लाइव न्यूज़ :

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

By भाषा | Updated: January 2, 2021 14:24 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), दो जनवरी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात पानी की एक मोटर में करंट आ जाने से उसकी चपेट में आकर एक पिता-पुत्र की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर के रहने वाले अरविंद (22) शुक्रवार रात घर में लगी पानी की मोटर चलाने गये थे, इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गये ।

उन्होंने बताया कि चीख पुकार सुनकर कुछ दूरी पर बैठे उसके पिता नेकपाल (50) वहां पहुंचे और हड़बड़ी में अरविंद को हाथ से ही छुड़ाने का प्रयास करने लगे और वह भी करंट की चपेट में आ गये।

मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बरेली के एक अस्पताल भेज दिया।

उन्होंने बताया कि बरेली पहुंचने के कुछ समय बाद ही दोनों की मौत हो गई।

दातागंज कोतवाली के पुलिस अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल