लाइव न्यूज़ :

शख्स ने पहले खुद किया धर्मांतरण, फिर पत्नी पर इस्लाम धर्म कुबूल करने का बना रहा था दवाब, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 28, 2021 11:26 IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से अवैध धर्मांतरण का एक मामला सामने आया है , जहां खुद पत्नी ने अपने पति के खिलाफ धर्मांतरण करने के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया है । पत्नी ने कहा कि ऐसे करने से मना करने पर वह उसके साथ मारपीट भी करता है ।

Open in App
ठळक मुद्देपति ने पत्नी और परिवार पर जबरन धर्मांतरण करने के लिए बनाया दवाब पत्नी ने पुलिस थाने में पति के खिलाफ की शिकायत, गिरफ्तार आरोपी की मां ने बताया कि दिल्ली में उसने डेढ़ महीने पहले इस्लाम धर्म को कूबुल कर लिया

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला से अवैध धर्मांतरण का मामला सामने आ रहा है । अवैध धर्मांतरण का मामला लेकर थाने पहुंची महिला पूनम सोनकर ने पुलिस को बताया कि उसके पति विजय सोनकर उस पर जबरन इस्लाम धर्म कुबूल करने के लिए दबाव बना रहा है पर जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो विजय ने उसके साथ मारपीट की और परिवार वालों पर भी ऐसा करने के लिए दवाब बना रहा है ।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति दिल्ली के किसी मौलाना के बहकावे में आकर डेढ़ महीने पहले ही धर्मांतरण कर इस्लाम धर्म को अपना चुका है । अब वह पूरे परिवार पर धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा है । इतना ही नहीं पूनम ने बताया कि विजय अपनी बहन की शादी किसी मुस्लिम युवक से कराना चाह रहा है । महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है ।

आपको बता दें फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के पुरमई गांव का रहने वाला विजय सोनकर दिल्ली में रहकर ड्राइविंग का काम करता था ।  उसकी मां ने रानी देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2016 में कौशांबी जिले के अफजलपुरवारी गांव में विजय शंकर सोनकर की बेटी पूनम सोनकर से हुई थी । शादी के बाद भी वह दिल्ली में ही ड्राइविंग का काम करता था लेकिन पिछले महीने जब वह घर लौटा तो विजय से मौलाना शकील बन चुका था और घर में ही नमाज पढ़ा करता और इस्लाम धर्म को ताकतवर बताते हुए । अपनी पत्नी समेत परिवार वालों पर भी धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाया करता था ।

पुलिस ने मामले में शिकायतकर्ता के पति के साथ दो अज्ञात के खिलाफ अवैध धर्मांतरण का केस दर्ज कर लिया है । मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । आपको बताते दें कि अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार उमर गौतम फतेहपुर के पंथुवा गांव का रहने वाला है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफतेहपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार