लाइव न्यूज़ :

BSP उम्मीदवार गुड्डू पंडित के बिगड़े बोल, कहा- राज बब्बर तुमको दौड़ा-दौड़ाकर जूतों से मारूंगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 16, 2019 08:50 IST

फतेहपुर सीकरी लोकसभी सीट से गुड्डू पंडित के खिलाफ कांग्रेस से राज बब्बर मैदान में हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजकुमार चाहर व प्रगतिशील समाज पार्टी की मनीषा सिंह चुनाव लड़ रही हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 में चुनावी प्रचार के दौरान नेताओं की बदजुबानी थमने का नाम नहीं ले रही है, जिसका नतीजा यह है कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के चार दिग्गज नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है और उनके प्रचार करने पर कुछ घंटों के लिए बैन लगा दिया है। अब ताजा मामला बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के उम्मीदवार का सामने आया है, जिस पर हंगामा खड़ा हो सकता है।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी लोकसभी सीट से बीएसपी के उम्मीदवार गुड्डू पंडित उर्फ भगवान शर्मा कांग्रेस नेता राज बब्बर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह राजब्बर को जूते से पीटने की भी बात करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने 'सुन लो राज बब्बर के ***... तुमको और तुम्हारे नेता नचनियां को दौड़ा-दौड़ा कर जूतों से मारूंगा...जो झूठ फैलाया समाज में। जहां मिलेगा गंगा मां की सौगंध तुझे जूतों से मारूंगा, तुझे और तेरे दलालों को।' यह वीडियो 38 सेकंड का है और 15 अप्रैल का बताया जा रहा है।  गुड्डू पंडित के राजब्बर को धमकी देने के बाद बीएसपी कार्यकर्ता गुड्डू पंडित जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। हालांकि कांग्रेस नेता राज बब्बर की ओर से इस मामले को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।  

आपको बता दें कि फतेहपुर सीकरी लोकसभी सीट से गुड्डू पंडित के खिलाफ कांग्रेस से राज बब्बर मैदान में हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजकुमार चाहर व प्रगतिशील समाज पार्टी की मनीषा सिंह चुनाव लड़ रही हैं। यहां 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कब्जा जमाया था और बाबूलाल चौधरी ने विजय हासिल की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबहुजन समाज पार्टी (बसपा)फतेहपुर सीकरीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी