लाइव न्यूज़ :

‘अपनी पार्टी’ के नेता की हत्या की फारूक अब्दुल्ला ने निंदा की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:20 IST

Open in App

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने राजनीतिक दल ‘अपनी पार्टी’ के नेता गुलाम हसन लोन की कुलगाम जिले में हुयी हत्या की शुक्रवार को निंदा की। हत्या के कृत्य को क्रूर और बर्बर करार देते हुये अब्दुल्ला ने कहा कि हिंसा की ऐसी कार्रवाई से जम्मू कश्मीर में शांति व्यवस्था लाने में बाधा होगी । उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा के ऐसे घिनौने और जघन्य कृत्य अपने पीछे आजीवन दुखों का निशान छोड़ जाते हैं। राजनीतिक हत्याओं की जो प्रवृत्ति सामने आई है वह बहुत ही चिंताजनक है और बड़ी चिंता का विषय है ।’’ ऐसी घटनाओं के प्रति बार-बार अपनी चिंता और घृणा की अभिव्यक्ति को दोहराते हुये अब्दुल्ला ने कहा कि प्रशासन के पृथक और रिक्त दृष्टिकोण ने मुख्यधारा के नेताओं की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुये नेकां प्रमुख ने कहा कि ईश्वर उन्हें इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की । इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद की गृह मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से बृहस्पतिवार की शाम श्रीनगर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी । दोनों नेताओं के बीच जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारतशादी समारोह में बंदूकधारी हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी बाल-बाल बचे, वीडियो

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज