लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री देशभर में किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस लें और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दें: प्रियंका गांधी

By विशाल कुमार | Updated: November 20, 2021 11:00 IST

प्रियंका गांधी ने कहा कि पत्र में उन्होंने पीएम मोदी को लिखा है कि वह व्यक्ति जिसने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई थी, वह केंद्र गृह राज्यमंत्री का बेटा है और राजनीतिक दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने न्याय को दबाने की कोशिश की. परिवार को न्याय चाहिए और अगर वह मंत्री बने रहेंगे तो न्याय नहीं मिल पाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी की मांग देशभर में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लें पीएम मोदी।प्रियंका गांधी की मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करने के बाद आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे देशभर में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लें और मृतक किसानों के परिजनों को मुआवजा दें।

प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है. उन्होंने कहा कि पत्र में उन्होंने पीएम मोदी को लिखा है कि वह व्यक्ति जिसने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई थी, वह केंद्र गृह राज्यमंत्री का बेटा है और राजनीतिक दबाव के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने न्याय को दबाने की कोशिश की. परिवार को न्याय चाहिए और अगर वह मंत्री बने रहेंगे तो न्याय नहीं मिल पाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लखनऊ में डीजीपी और आईजी सम्मेलन में भाग नहीं लेना चाहिए. अगर वह किसानों को लेकर सच में चिंतित हैं तो उन्हें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के साथ मंच साझा नहीं करना चाहिए जिनका बेटा लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है, जिसे लेकर पिछले साल से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों से घर लौटने की अपील की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPriyanka Gandhi Vadraउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी हिंसाकिसान आंदोलनfarmers protest
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज