लाइव न्यूज़ :

आंसू गैस के गोले दागने से प्रदर्शनकारियों के घायल होने के बाद किसानों का दिल्ली मार्च स्थगित

By रुस्तम राणा | Updated: December 8, 2024 17:11 IST

पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आठ किसान घायल हो गए और उनमें से एक को चंडीगढ़ के पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गएआंसू गैस के गोले दागे जाने से 8 प्रदर्शनकारी किसान घायल हो गएजिसके बाद किसान यूनियनों ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया

नई दिल्ली: हरियाणा पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने से आठ प्रदर्शनकारी किसान घायल हो गए, जिसके बाद किसान यूनियनों ने रविवार को ‘दिल्ली चलो’ मार्च को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया। पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आठ किसान घायल हो गए और उनमें से एक को चंडीगढ़ के पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) ले जाया गया।

पीटीआई ने पंधेर के हवाले से बताया, "हमने 'जत्था' (101 किसानों का समूह) को वापस बुला लिया है।" उन्होंने कहा कि किसान अपने मंचों - संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की बैठक के बाद अपनी अगली कार्रवाई तय करेंगे। दोपहर में किसानों के शंभू विरोध स्थल से 'जत्थे' ने अपना पैदल मार्च फिर से शुरू किया, लेकिन हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाए गए बहुस्तरीय बैरिकेडिंग के कारण जल्द ही उन्हें रोक दिया गया।

प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए और बैरिकेड्स पर पहुंचने के बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी की गईं। अंबाला पुलिस ने पहले कहा था कि किसान संगठन राष्ट्रीय राजधानी प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही दिल्ली की ओर मार्च कर सकते हैं। 'मरजीवर' (किसी उद्देश्य के लिए मरने को तैयार व्यक्ति) कहे जाने वाले इस समूह को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी के लिए मार्च करना था, लेकिन कुछ मीटर की दूरी पर ही उन्हें रोक दिया गया।

एक किसान ने पीटीआई को बताया, "वे कह रहे हैं कि हमारे नाम सूची में नहीं थे। हमें नहीं पता कि उनके पास कौन सी सूची है। जब हमने उनसे पूछा कि क्या वे हमारी पहचान सत्यापित करने के बाद हमें आगे बढ़ने देंगे, तो उन्होंने कहा कि हमें अनुमति दिखानी होगी।" किसान नेता तेजवीर सिंह ने पूछा कि जब किसान शांतिपूर्वक पैदल जा रहे थे, तो उन्हें आगे बढ़ने से क्यों रोका गया। "हरियाणा को क्या आपत्ति है?" शुक्रवार को भी किसानों को अपना मार्च स्थगित करना पड़ा था, क्योंकि आंसू गैस के गोले लगने से उनमें से कुछ घायल हो गए थे।

टॅग्स :किसान आंदोलनHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी का दिया आदेश, पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा

क्राइम अलर्टइंसान के भेष में हैवान! लिव-इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइजर डाला, बॉयफ्रेंड ने आग लगाकर मारने की रची साजिश

क्राइम अलर्टHaryana: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में जूनियर हॉकी कोच गिरफ्तार, लड़की के गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

क्राइम अलर्टHaryana: करियर बर्बाद करने की धमकी, एथलीट से बलात्कार; राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी