लाइव न्यूज़ :

इंदौर के पास नेमावर रोड के आगे नदी पुल आते ही ट्रैक्टर सहित नदी में बह गया किसान

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 22, 2020 20:22 IST

इंदौर में आज सुबह तक 24 घंटे में 11 इंच बारिश हुई।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार उफनाते नाले में फंसा युवक चोइथराम मंडी में हम्माली का काम करता है।जान बचाने के लिए वह जाली पर चढ़कर बैठ गया और सुबह का इंतजार करने लगा।सुबह किसी ने डायल  100 को सूचना दी।

इंदौरः अगस्त, चार बार से देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाले इंदौर की बारिश में पोल खुल गई। सफाई में नंबर एक का तमगा लेने वाले शहर की ड्रैनेज व्यवस्था इस कदर बिगड़ी हुई है कि आधा शहर पानी मे डूबा हुआ है। शुक्रवार से जारी बारिश ने शहर में अनेक मुसीबत खड़ी कर दी।

शहर के विभिन्न इलाकों में सड़के पानी के समुचित निकास नहीं होने से नदी में तब्दील हो गया। जिला प्रशासन ने नाव में लोगों को बचाया। उधर एक किसान  के टैक्ट्रर सहित पानी मे बह जाने का समाचार है। वही नाले के पानी मे फंसे एक युवक ने  जाली पर रात काट कर अपनी जान बचाई जिसे सुबह लोगों की मदद से बचाया गया।

उल्लेखनीय है इंदौर में आज सुबह तक 24 घंटे में 11 इंच बारिश हुई और आज दिन भी बारिश हो रही है। जानकारी के अनुसार उफनाते नाले में फंसा युवक चोइथराम मंडी में हम्माली का काम करता है। वह शुक्रवार रात काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था।

अमितेष नगर की पुलिया को पार करते समय अचानक पुलिया पर बहाव तेज हो गया। युवक बहाव में बहने लगा तो उसने तत्काल पुलिया पर लगी जाली को पकड़ लिया। जान बचाने के लिए वह जाली पर चढ़कर बैठ गया और सुबह का इंतजार करने लगा।सुबह किसी ने डायल  100 को सूचना दी। 

पुलिस की मदद का इंतजार किए बिना लोगों ने करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को बचा लिया। किला मैदान रोड पर स्थित कॉलोनी सिकंदराबाद, गरीब नवाज बस्ती और भिस्ती मोहल्ले की बस्तियों में लगातार पानी बढ़ता देख तत्काल इनका रेस्क्यू किया गया। इन इलाकों से एक दर्जन से ज्यादा परिवारों को नाव और ट्यूब की मदद से बाहर निकाला गया।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा