लाइव न्यूज़ :

Farmer Protest: दिल्ली कूच कर रहे सैकड़ों किसानों को महामाया फ्लाईओवर के नीचे रोका गया, दिल्ली-यूपी बॉर्डर के आसपास भारी सुरक्षा तैनात, लगा जाम

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2024 14:13 IST

Farmers Protest: संसद की ओर मार्च कर रहे यूपी के किसानों को पुलिस ने नोएडा में रोका। किसान बढ़े हुए मुआवजे समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद की ओर मार्च कर रहे यूपी के किसानों को पुलिस ने नोएडा में रोकादिल्ली-यूपी बॉर्डर के आसपास भारी सुरक्षाबलों को तैनात किया गयाकिसान बढ़े हुए मुआवजे समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं

नई दिल्ली: आज दिल्ली कूच रहे सैंकड़ों किसानों को महामाया फ्लाईओवर के नीचे रोका गया है। किसान प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है। दिल्ली-यूपी बॉर्डर के आसपास भारी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। जबकि सड़कों पर भारी जाम लग गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था की गई है और यात्रियों को कुछ सड़कों से बचने की सलाह दी गई है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बलों के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसान समूह दिसंबर 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले बढ़े हुए मुआवजे और विकसित भूखंडों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

पुलिस ने कहा कि दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों पर पिकेट और बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को सोनिया विहार, डीएनडी, चिल्ला, गाजीपुर, सभापुर, अप्सरा और लोनी बॉर्डर से जुड़े मार्गों पर भारी ट्रैफिक होने की आशंका है। 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बुधवार और गुरुवार को सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी थी। पुलिस ने एक यातायात सलाह भी जारी की, जिसमें ट्रैक्टरों पर किसानों के आंदोलन के मद्देनजर यात्रियों को जुड़वां शहरों में कुछ मार्गों पर बदलाव के प्रति आगाह किया गया। 

टॅग्स :किसान आंदोलननॉएडाFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी