लाइव न्यूज़ :

फराह खान हुई कोविड-19 से संक्रमित, कहा: टीके की दोनों खुराक ली थीं

By भाषा | Updated: September 1, 2021 15:14 IST

Open in App

फिल्मकार एवं नृत्य निर्देशक फराह खान कुंदर ने बुधवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं एवं शीघ्र ही उससे उबरने की उन्हें उम्मीद है । ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘ हैपी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों की 56 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि पूर्ण टीकाकरण के बाद भी वह संक्रमित हो गयीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ टीके की दोनों खुराक लेने एवं टीकाकरण करा चुके अधिकतर लोगों के साथ काम करने के बावजूद मैं कोविड से संक्रमित हो गयी। मैंने पहले ही उन सभी को परीक्षण कराने के लिए बोल दिया है जिनके संपर्क में मैं आयी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यदि मैं (अधिक उम्र एवं घटती याददाश्त की वजह से) किसी को भूल गयी हूं तो कृपया वह भी जांच करा लें। मुझे शीघ्र ही स्वस्थ हो जाने की उम्मीद है।’’ फराह फिलहाल ‘‘जी कॉमेडी शो’ की जज के रूप में नजर आती हैं और उन्होंने हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ एक डांस रियलिटी शो के लिए शूट किया था। मंगलवार को मुंबई में कोविड-19 के 323 नये मामले सामने आए और एक व्यक्ति की इस संक्रमण से जान चली गयी। महानगर में अबतक 7,44,155 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 15,977 की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए