लाइव न्यूज़ :

मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने सुषमा स्वराज निधन पर जताया शोक, कहा- 'मौत के बाद पता चलता है जिंदगी कितनी छोटी है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2019 10:12 IST

सुषमा स्वराज का निधन: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि आज सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के बड़े नेताओं के अलावा बॉलीवुड के सितारों, अन्य क्षेत्र की हस्तियों, विदेश के प्रमुख नेताओं, विदेश मंत्रियों ने सुषमा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुये कहा- याद आएंगी।

मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। तसलीमा नसरीन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है, ''मैं सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। वो सिर्फ 67 साल की थीं। किसी के मौत के बाद ही हमें पता चलता है कि जिंदगी कितनी छोटी है।'' सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में 6 अगस्त की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ।  दुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

देश के बड़े नेताओं के अलावा बॉलीवुड के सितारों, अन्य क्षेत्र की हस्तियों, विदेश के प्रमुख नेताओं, विदेश मंत्रियों ने सुषमा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि आज सुबह 11 बजे तक उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

जानें किसने क्या-क्या कहा

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय सुषमा स्वराज जी के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी।'' 

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''भारत ने एक महान नेता खो दिया। सुषमा जी काफी जोशपूर्ण और विलक्षण इंसान थीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।''

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा- 1990 से उनको जानती थी, हमने काफी वक्त संसद में साथ बिताया था। बेहतरीन राजनेता, अच्छी शख्सियत थीं, उनको मिस करूंगी।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह स्वराज के निधन से बेहद व्यथित हैं। वह एक कुशल सांसद और प्रभावी वक्ता और दयालु नेता थीं। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई