लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनों के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों की पीएम केयर्स फंड से सहायता की जाए: राउत

By भाषा | Updated: November 21, 2021 16:03 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सालभर तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान 700 से अधिक किसानों की मौत हो गई और मांग की कि मृतकों के परिजनों को ‘पीएम केयर्स फंड’ से वित्तीय सहायता दी जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी।

राउत ने यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में दावा किया कि दिल्ली के पास स्थित विरोध प्रदर्शन स्थल पर कई किसानों की मौत हो गई, जबकि कुछ ने आत्महत्या कर ली और अन्य पुलिस गोलीबारी में मारे गए। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में कुछ किसानों को कुचलकर मार डाला गया। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे।

राउत ने कहा, ‘‘सरकार को अब अपनी गलती का अहसास हो गया है और उसने कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। देश के विभिन्न हिस्सों से मांग है कि जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए।’’

राउत ने पीएम केयर्स फंड में ‘‘बेहिसाबी राशि’’ पड़े होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस राशि का इस्तेमाल मृतक किसानों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि के रूप में किया जाना चाहिए। उन्होंने परोक्ष तौर पर प्रधानमंत्री के भाषण की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘किसानों से सिर्फ माफी मांगना काफी नहीं है। उनके परिवारों की मदद करना महत्वपूर्ण है।’’

सर्जरी के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सेहत के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि ठाकरे के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कल (शनिवार) उद्धवजी से बात की थी। हमें लगता है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होकर काम पर लौटना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए