लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पकड़ी गई नकली शराब बनाने की फैक्टरी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:14 IST

Open in App

मथुरा, चार जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बरसाना में पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस को मौके से मिलावटी शराब तथा आपूर्ति में प्रयुक्त की जाने वाली अर्टिका कार बरामद हुई है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को बताया, ‘‘बीती रात बरसाना के प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि बरसाना कस्बे के पड़ाव मोहल्ला निवासी कपिल ठाकुर अपने पिता, भाई व दोस्तों के साथ मिलकर नौहरे (पशुओं को बांधे जाने वाला स्थान) में नकली शराब तैयार कर आसपास के गांवों में आपूर्ति करता है।’’

ग्रोवर ने बताया कि सूचना के आधार पर निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने आबकारी निरीक्षक पारुल चौधरी के साथ मिलकर छापेमारी की कार्रवाई की और मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक मौके से 18 पेटी नकली व मिश्रित शराब नगीना मार्का व 253 खाली पउआ, 26 खाली पउआ इम्पीरियल ब्लू, पांच खाली हाफ रायल स्टैग, तीन खाली पउआ रायल स्टैग, 12 खाली बोतल किंगफिशर बीयर की, एक खाली हाफ व्हिस्की तथा बड़ी संख्या में इन बोतलों पर लगाने वाले ढक्कन व हजारों की संख्या में रैपर मिले।

एसएसपी ने बताया सभी सामान को जब्त कर अभियुक्तों को अदालत के आदेश पर जेल भेजा जा रहा है।

गौरतलब है कि गत वर्ष इसी थाना क्षेत्र के चार व्यक्तियों के अवैध शराब पीकर मरने की घटना हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल ठाकुर (26), उसके भाई बांके बिहारी (23), कन्हैया (20) व विनोद सिंह (30) के तौर पर की गई है।

बता दें अलीगढ़ की घटना के बाद पूरे राज्य में पुलिस एवं आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चला रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो