लाइव न्यूज़ :

गुजरात दंगा मे मामले में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ फर्जी कैंपेन चलाया गया: रविशंकर प्रसाद

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2022 21:37 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जाकिया जाफरी को कांग्रेस और लेफ्ट का समर्थन हासिल था। लेफ्ट गैंग प्रधानमंत्री मोदी के पीछे पड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ फर्जी कैंपेन चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसाद ने कहा- जाकिया जाफरी को कांग्रेस और लेफ्ट का समर्थन हासिल थाबीजेपी नेता ने कहा, एसआईटी ने प्रधानमंत्री मोदी को क्लीन चिट दी थी

पटना: भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगों से जुड़े मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिलने पर विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जाकिया जाफरी को कांग्रेस और लेफ्ट का समर्थन हासिल था। लेफ्ट गैंग प्रधानमंत्री मोदी के पीछे पड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ फर्जी कैंपेन चलाया गया।  

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पूरे मामले में कोई दम नहीं है। जानबूझकर कुछ लोग थे जो मोदी पर परे थे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूरी जांच यूपीए शासन के दौरान हुई। प्रधानमंत्री मोदी पर जानबूझकर गलत आरोप लगाए गए। मोदी विरोध के नाम पर कुछ ने दुकान चलाई। गुजरात दंगे के नाम पर झूठे आरोप लगाए गए। जाकिया जाफरी की अर्जी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। 

बीजेपी नेता ने कहा, एसआईटी ने प्रधानमंत्री मोदी को क्लीन चिट दी थी। इसके साथ ही रविशंकर प्रसाद ने प्रोपगैंडा फैलाने वालों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि देश के लोकप्रियतम नेता नरेंद्र मोदी के खिलाफ जो षडयंत्र 2001-02 से चल रहा है वो समाप्त होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों को लेकर एसआईटी का गठन सुप्रीम कोर्ट ने किया था। एसआईटी ने जांच की थी। एसआईटी ने गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी को 9 घंटे पूछताछ की थी, लेकिन एक भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा नही किया था। आज राहुल गांधी के मामले में कांग्रेस के नेता सड़कों पर हैं। 

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गुजरात दंगा मामले में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और 63 अन्य लोगों को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा क्लीन चिट दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। इस फैसले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस और वामदलों पर जमकर निशाना साधा। 

टॅग्स :रविशंकर प्रसादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई