लाइव न्यूज़ :

चुनौतियों का सामना पहले भी किया, इस बार भी करूंगी : शिल्पा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 13:04 IST

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अश्लील फिल्मों के मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद मौजूदा समय को चुनौतियों से भरा बताते हुए कहा कि वह पहले भी अपनी जिंदगी में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना कर चुकी हैं और उन्हें विश्वास है कि वह इससे भी निपट लेंगी।

अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कथित तौर पर कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने के मामले में कुंद्रा (45) को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार रात गिरफ्तार किया था। मंगलवार को कुंद्रा को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

शिल्पा ने बृहस्पतिवार देर रात सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर अमेरिकी लेखक जेम्स थर्बर की किताब का एक उद्धरण साझा किया जिसमें लिखा है, "क्रोध में पीछे मुड़कर न देखें, और न ही भयभीत होकर आगे बढ़ें, जागरूक होकर आगे जरूर बढ़ें।"

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं एक गहरी सांस लेती हूं, यह जानते हुए कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैं जीवित हूं। मैं इससे पहले भी चुनौतियों का सामना कर चुकी हूं और भविष्य में भी चुनौतियों से निपट लूंगी। मुझे मेरी जिंदगी जीने से कोई चीज भ्रमित नहीं कर सकती।"

पुलिस के मुताबिक तीन महिलाओं ने शिकायत की है कि उन्हें "अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर किया गया।"

पुलिस के अनुसार आरोपी व्यक्तियों ने संघर्ष कर रहीं मॉडल, अभिनेताओं और अन्य लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें ऐसी में काम करने के लिए बाध्य किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर