लाइव न्यूज़ :

फेसबुक और इंस्टाग्राम हुआ डाउन, परेशान यूजर्स ने ट्विटर पर की शिकायत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 14, 2019 05:56 IST

Open in App

 देशभर से फेसबुक और इंस्टाग्राम के धीमा चलने की शिकायतें मिली हैं. भारत, अमेरिका और यूरोप सहित कई देशों में फेसबुक और इंस्टाग्राम के परेशान यूजर्स ने इसकी शिकायत अपने माइक्रा ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के जरिये की है. ट्विटर से मिली शिकायतों के अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम लगभग एक घंटे तक डाउन रहा.

इस दौरान कुछ यूजर्स के फेसबुक अकाउंट नहीं खुल रहे थे तो कुछ को लाइक और कॉमेंट करने में दिक्कत हुई. वहीं, इंस्टाग्राम पर भी यूजर्स को फोटो अपलोड करने में परेशानी हुई.

यूजर्स ने लगातार ट्विटर पर इसकी शिकायतें की. कई यूजर्स ने स्क्र ीनशॉट भी शेयर किए. जिसमें कंपनी के एक नोटिफिकेशन में लिखा नजर आ रहा है कि मेनटेनेंस के चलते फेसबुक फिलहाल डाउन है. कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा.

फेसबुक डाउन होने की यह समस्या वेबसाइट और एप्प दोनों पर ही नजर आईं. हालांकि कंपनी ने कहा था कि कुछ मिनटों में यह ठीक हो जाएगा, लेकिन फेसबुक यूजर्स को काफी देर तक इस दिक्कत का सामना करना पड़ा.

टॅग्स :फेसबुकइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं