लाइव न्यूज़ :

किर्गिस्तान पहुंचीं स्वराज, विदेश मंत्री से की मुलाकात,अपने समकक्ष चिंगिज एदारबेकोव के साथ ‘‘उपयोगी चर्चा’’ की

By भाषा | Updated: May 21, 2019 17:47 IST

मंत्रालय ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बिश्केक में 21-22 मई को शंघाई सहयोग संगठन की विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।’’ भारत 2017 में चीन के प्रभुत्व वाले समूह का पूर्ण सदस्य बना था और भारत के इसमें शामिल होने से क्षेत्रीय भू-राजनीति में समूह का महत्व बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी बैठक में शामिल होंगे।भारत के साथ ही पाकिस्तान को भी 2017 में एससीओ की सदस्यता मिली थी। गत महीने, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बिश्केक में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल हुई।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के मद्देनजर किर्गिस्तान के अपने समकक्ष चिंगिज एदारबेकोव के साथ ‘‘उपयोगी चर्चा’’ की। एससीओ बैठक के दौरान आतंकवाद के खतरे समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि बिश्केक में पहली मुलाकात में स्वराज ने राजनीति और रक्षा, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण तथा लोगों के बीच आपसी संबंध समेत द्विपक्षीय रिश्ते के सभी आयामों पर एदारबेकोव के साथ उपयोगी चर्चा की।

एससीओ के विदेश मंत्रियों की परिषद की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी पहुंचीं स्वराज को यहां पहुंचने पर पारंपरिक स्वागत दिया गया। नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के प्रासंगिक मुद्दों पर विचार साझा करेगी।

इसके अलावा 13-14 जून से बिश्केक में एससीओ सम्मेलन के लिए तैयारी की समीक्षा की जाएगी। भारत 2017 में चीन के प्रभुत्व वाले समूह का पूर्ण सदस्य बना था और भारत के इसमें शामिल होने से क्षेत्रीय भू-राजनीति में समूह का महत्व बढ़ गया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी बैठक में शामिल होंगे। भारत के साथ ही पाकिस्तान को भी 2017 में एससीओ की सदस्यता मिली थी। गत महीने, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बिश्केक में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल हुई। 

 

टॅग्स :सुषमा स्वराजपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज