लाइव न्यूज़ :

चीन कर रहा है समझौते का उल्लंघन, भारत-चीन के रिश्ते 'अभी खराब दौर' से गुजर रहे हैं: विदेश मंत्री एस जयशंकर

By अनिल शर्मा | Updated: November 19, 2021 11:57 IST

जयशंकर ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमिक फोरम’ में ‘ग्रेटर पावर कॉम्पीटीशन: द इमर्जिंग वर्ल्ड ऑर्डर’ के एक पैनल में भारत-चीन संबंधों पर बोलते हुए कहा कि ‘यह स्पष्ट है कि चीन अपना विस्तार कर रहा है...

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन संबंधों को खराब दौर से गुजरने की बात कही हैजयशंकर ने सिंगापुर में कहा कि यह स्पष्ट है कि चीन अपना विस्तार कर रहा है

सिंगापुरः विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन अपने संबंधों में 'विशेष रूप से खराब दौर' से गुजर रहे हैं।  चीन के साथ पूर्वी लद्दाख सीमा संघर्ष के संदर्भ में अपनी बात रखते हुए विदेश मंत्री ने कहा, बीजिंग ने समझौतों के उल्लंघन में कई कार्रवाइयां की है जिसके लिए उसके पास अभी भी "विश्वसनीय स्पष्टीकरण" नहीं है। उन्होंने कहा कि यह चीनी नेतृत्व को जवाब देना है कि वे द्विपक्षीय संबंधों को कहां ले जाना चाहते हैं।

जयशंकर ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमिक फोरम’ में ‘ग्रेटर पावर कॉम्पीटीशन: द इमर्जिंग वर्ल्ड ऑर्डर’ के एक पैनल में भारत-चीन संबंधों पर बोलते हुए कहा कि ‘यह स्पष्ट है कि चीन अपना विस्तार कर रहा है, लेकिन चीन की प्रकृति, जिस तरीके से उसका प्रभाव बढ़ रहा है, वह बहुत अलग है और हमारे सामने ऐसी स्थिति नहीं है, जहां चीन अनिवार्य रूप से अमेरिका का स्थान ले ले। चीन और अमेरिका के बारे में सोचना स्वाभाविक है।’

दोनों देशों के संबंधो को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि वह अपने समकक्ष वांग यी से इस बाबत कई बार मिल चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि चीनियों को इस बात पर कोई संदेह है कि हम अपने संबंधों पर कहां खड़े हैं और इसके साथ क्या सही नहीं हुआ है। मैं जिम्मेदारी के साथ काफी स्पष्ट रूप से कह रहा हूं। यदि वे इसे सुनना चाहते हैं, तो मुझे यकीन है कि उन्होंने इसे सुना होगा।'

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच पिछले साल 5 मई को पैंगोंग झील क्षेत्रों में एक हिंसक झड़प के बाद भड़क गया था और दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों के साथ-साथ भारी हथियारों को लेकर अपनी तैनाती बढ़ा दी थी। वहीं पिछले साल 15 जून को गालवान घाटी में एक घातक झड़प के बाद तनाव बढ़ गया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनयिक वार्ताओं को लंब दौर चला। बातचीत में दोनों पक्षों ने फरवरी में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे और अगस्त में गोगरा क्षेत्र में विघटन प्रक्रिया पूरी की। 10 अक्टूबर को अंतिम दौर की सैन्य वार्ता गतिरोध के साथ समाप्त हुई।

 

टॅग्स :S JaishankarChinaChinese Foreign
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज