लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर भाजपा में शामिल, गुजरात से राज्यसभा प्रत्याशी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 25, 2019 07:20 IST

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने एक सीट के लिए जयशंकर तो दूसरी सीट के लिए जुगलजी माथुरजी ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया है.जयशंकर सोमवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो गए.

भाजपा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद सोमवार को उन्हें गुजरात से एक राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाया. जयशंकर सोमवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रत्याशित कदम के तहत पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को अपनी सरकार में शामिल किया था और उन्हें विदेश मंत्री बनाया था.

उन्होंने 30 मई को सरकार के अन्य सदस्यों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी.जब किसी ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया जाता है जो संसद का सदस्य न हो तो ऐसे व्यक्ति को अपने शपथग्रहण के छह महीने के भीतर संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित होना होता है.

सरकार में शामिल होने के बाद जयशंकर के लिए पार्टी में शामिल होना महज एक औपचारिकता थी.वह संसद में पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्य बन गए. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य पार्टी नेता स्मृति ईरानी के लोकसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद गुजरात में दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था.भाजपा ने एक सीट के लिए जयशंकर तो दूसरी सीट के लिए जुगलजी माथुरजी ठाकोर को अपना उम्मीदवार बनाया है.

टॅग्स :गुजरातराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप